सोनीपत : चन्द्रिका ( TSN)- देश भर में ट्रेड यूनियन ने आज भारत बंद का ऐलान किया गया है.जिसका समर्थन हरियाणा रोडवेज कर्मचारी संघ ने भी किया है. आज सुबह से ही बेसन का चक्का जाम कर दिया, और बस स्टैंड के मुख्य गेट पर बैठकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.
हरियाणा रोडवेज कर्मचारी संघ के नेताओं ने कहा कि हमने अपनी मांगों को लेकर कई बार सरकार से बात की है लेकिन सरकार है कि हमारी बातों को मान नहीं रही है.हरियाणा रोडवेज कर्मचारी संघ ने ट्रेंड यूनियनो के भारत बंद का समर्थन करते हुए बसों का चक्का जाम किया है.इस दौरान यात्रियों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.







