Home Ambala क्रिकेटर युवराज सिंह की मां शबनम सिंह को युवती ने किया ब्लैक+मेल,...

क्रिकेटर युवराज सिंह की मां शबनम सिंह को युवती ने किया ब्लैक+मेल, 40 लाख रुपए की मांगी रि#श्वत

182
0

गुरुग्राम (एकता): क्रिकेटर युवराज सिंह की मां शबनम सिंह को ब्लैक+मेल कर 40 लाख रुपए की रि#श्वत लेने के मामले में एक युवती को गिरफ्तार किया है। बता दें कि युवती ने शबनम सिंह को झूठे केस में फंसाने के चलते ₹40 लाख की रंग#दारी मांगी। मीडिया सूत्रों के अनुसार मंगलवार को वह 5 लाख की पहली किश्त लेने आई थी। इस दौरान एडवांस पैसे लेते हुए गुरुग्राम पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस ने युवती की छानबीन करने के बाद थाने से ही जमानत पर छोड़ दिया।

जानिए पूरा मामला

गौरतलब है कि साल 2022 में युवराज सिंह के छोटे भाई जोरावर सिंह के लिए मां ने किसी हेमा नामक युवती को घर पर देखभाल के लिए नौकरी पर रखा था। 20 दिनों के अंदर ही उन्हें लगा कि वह प्रोफेशनल नहीं है और वह उनके बेटे को अपने जाल में फंसा रही हैं। इस पर उन्होंने युवती को नौकरी से निकाल दिया। उसके बाद मई 2023 में हेमा कौशिक युवराज सिंह की मां शबनम सिंह को व्हाट्सएप पर मैसेज और कॉल कर ब्लैक+मेल करने लग गई। युवती ने उसे अपने जाल में झूठा फंसा लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here