गुरुग्राम (अंकुर कपूर): साइबर सिटी गुरुग्राम के पॉश शिवाजी नगर में उस समय हड़कंप मच गया जब मशहूर वकील की कोठी में बड़ी वारदात हुई। बता दें कि कोठी में मालिक और नौकरों के बेसुध हालत में मिलने से लोगों में सनसनी फैल गई। जानकारी के मुताबिक एडवोकेट महेश राघव के घर में उनकी धर्मपत्नी समेत 4 नौकर बेसुध हालात में मिले। दरअसल महेश राघव का बेटा शाम तकरीबन 6 बजे जैसे ही कोठी में आया तो देखा की उसके मां-बाप और घर के नौकर बेसुध हालात में पड़े मिले। घर में अलमारियां और ड्रोज खुले पड़े हैं।

मामले की सूचना पुलीस को दी गई जिसके बाद हरकत में आई पुलिस मौके पर पहुंची। हालात देख मौके पर फोरेंसिक टीम के साथ डॉग स्क्वॉड को मौके पर बुला मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। हैरानी इस बात की है कि पुलीस कमिश्नर ऑफिस से चंद कदमों की दूरी पर शहर की अरबोपति हस्ती के घर वारदात हुई। डकैतों ने न केवल कोठी में रहने वालों को खाने में नशीला पदार्थ दिया बल्कि कोठी के 3 डीवीआर को भी तोड़ दिया यानी जिसने भी इस वारदात को अंजाम दिया वो कोई घर का भेदी नौकर भी हो सकता है। फिलहाल मामले की जांच चल रही है।








