Home Haryana शंभू बॉर्डर पर लगातार किसानों और पुलिस के बीच हो रहा...

शंभू बॉर्डर पर लगातार किसानों और पुलिस के बीच हो रहा वि*वाद… बातचीत के जरिए भी नहीं निकला हल

128
0
हरियाणा : चन्द्रिका ( TSN)-अपनी मांगो को लेकर किसान दिल्ली कूच के लिए अड़े है. एक ओर जहां पुलिस प्रशासन हर सम्भव कोशिश करते हुए किसानों को आगे जाने से रोक रहा है, वहीं बातचीत के जरिए हल निकालने की बात सामने आई थी, लेकिन कोई भी समाधान नहीं निकला है.इस दौरान किसान और पुलिस के बीच गतिरोध बना हुआ है.
बता दें कि  शंभू बॉर्डर पर लगातार किसानों और पुलिस के बीच में हो रहा वि*वाद थम नहीं रहा.  हालांकि  4:00 बजे बातचीत के जरिए हल निकालने की बात सामने आई थी, लेकिन उस पर भी कुछ नहीं हुआ तो वही पुलिस ने फिर से आंसू गैस के गोले छोड़ने शुरू कर दिए, लेकिन हैरानी तब हुई जब किसानों ने भी अपनी तरफ से बनाया गया वाटर कैनन से पुलिस पर बौछार करनी शुरू कर दी.  हालांकि किसानों का यह जंतर इतना कामयाब तो नहीं है लेकिन जिस प्रकार लगातार आंसू गैस के गोले छोड़े जा रहे थे,उससे तनाव बरकरार है ।  किसान अब इस जुगाड़ू वाटर कैनन से बॉर्डर की दूसरी तरफ खड़ी पुलिस पर लगातार पानी की बौछार कर रहे हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here