Home Haryana NH खनोरी-दाता सिंह वाला बॉर्डर पर किसानो और पुलिस के बीच झड़प

NH खनोरी-दाता सिंह वाला बॉर्डर पर किसानो और पुलिस के बीच झड़प

195
0
जींद : चन्द्रिका ( TSN) – किसान आंदोलन को लेकर हरियाणा के बॉर्डर एरिया में पुलिस मुसतैद है । किसानों को आगे जाने से रोका जा रहा है ।इसी बीच पटियाला नेशनल हाईवे पर खनोरी-दाता सिंह वाला बॉर्डर पर पंजाब के किसानों व हरियाणा पुलिस के जवानों के बीच बॉर्डर पार करने के मामले को लेकर झ*ड़प का मामला सामने आया है ।
जैसे ही किसानों ने बॉर्डर पर प्रशासन द्वारा सड़क में लगाई गई तीन लेयर कीलों को उखाड़ने का काम शुरू किया तो पुलिस ने उन पर आंसू गैस के गोले व पानी की बौछारें छोड़ दी।इस पर किसानों की ओर से पुलिस के जवानों पर पैरामिलिट्री फोर्स पर पत्थर*बाजी शुरू कर दी । जिसके जवाब में किसानों को खदेड़ने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।  दोनों तरफ से भी क्रिया प्रतिक्रिया में जहां हरियाणा पुलिस के 12 से अधिक जवानों को चोटें आई,  वहीं लाठी चार्ज में कुछ किसान भी घा*यल हुए हैं।
आनन फानन में घा*यल जवानों को उपचार के लिए जींद के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। वहीं घायल किसानों को भी उनके साथी उनके साथ उपचार के लिए अस्पतालों में ले गए। कुछ समय के लिए बॉर्डर पर जंग के हालात बने तथा काफी देर तक वहां आंसू गैस के गोले छोड़ने , धुआं उठने , पत्थर बाजी तथा लाठीयां चलने की आवाज आती रही। वहीं मामले की सूचना पाकर पुलिस व प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर  पहुंचे और  स्थिति का जायजा लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here