Home Haryana पलवल से अयोध्या धाम के लिए बस रवाना…श्रद्घालु कर सकते है...

पलवल से अयोध्या धाम के लिए बस रवाना…श्रद्घालु कर सकते है ऑनलाइन टिकट बुक

644
0
पलवल : चन्द्रिका ( TSN)-  विधायक दीपक मंगला ने पलवल से अयोध्या धाम के लिए  हरियाणा रोडवेज बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विधायक दीपक मंगला ने कहा कि अयोध्या में  राम लला के दर्शन करने के लिए पलवल बस डिपो से रोडवेज बस की सेवा शुरू कर दी गई है। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पलवल जिले के लोगों को एक बड़ी सौगात दी है। जिले से यह बस हर रोज श्रद्घालुओं को लेकर अयोध्या जाएगी। उन्होंने कहा कि बस सेवा शुरू करने पर श्रद्धालुओं में उत्साह भरा हुआ है।
 हथीन विधायक प्रवीण डागर ने कहा कि पलवल से अयोध्या के लिए शुरू की गई बस सेवा से स्थानीय लोगों को अयोध्या धाम के दर्शन करने में सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के निर्देश पर प्रदेश के प्रत्येक जिले में बस सेवा शुरू की जा रही है। हरियाणा रोडवेज पलवल के जीएम नवदीप सिंह ने बताया कि यह बस प्रतिदिन शाम 7 बजे पलवल बस स्टैंड से अयोध्या के लिए रवाना होगी और पलवल, होडल, कोसी, मथुरा, आगरा, लखनऊ होते हुए करीब 1300 किलोमीटर का सफर तय कर सुबह साढे 10 बजे अयोध्या पहुंचेगी। पलवल से अयोध्या के लिए किराया 925 रूपए तय किया गया है। श्रद्घालु ऑनलाइन टिकट बुकिंग कर सकते है।
बस से होगी श्रद्घालुओं को काफी सुविधा
 श्रद्घालु सविता ने बताया कि अयोध्या के लिए शुरू हुई बस से श्रद्घालुओं को काफी सुविधा होगी। सीनियर सिटीजन आसानी से श्री राम मंदिर के दर्शन कर सकेगें। सरकार ने बस सेवा शुरू कर श्रद्घालुओं को एक सौगात दी है।श्रद्घालु जयराम ने बताया कि अयोध्या जाने के लिए पहले कोई सुविधा नहीं थी लेकिन आज से बस शुरू होने से राम भक्त खुश है। श्रद्घालुओं के मन में जोश व उत्साह भरा हुआ है। श्रद्घालु वीरेंद्र ने बताया कि सरकार का यह अच्छा कदम है। पलवल जिले से अयोध्या के लिए बस सेवा शुरू कर दी गई है। लोगों में खुशी का माहौल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here