Home Haryana बेरोजगारी के मुद्दे पर हरियाणा के हर जिले में सड़कों पर उतरी...

बेरोजगारी के मुद्दे पर हरियाणा के हर जिले में सड़कों पर उतरी आम आदमी पार्टी

148
0
चंडीगढ़ : चन्द्रिका ( TSN)- आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने बेरोजगारी के मुद्दे पर हरियाणा के सभी जिलों में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने रोहतक में और वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने फतेहाबाद में नेतृत्व किया। पूरे हरियाणा में आम आदमी पार्टी के हजारों कार्यकर्ताओं और प्रदेश भर के युवाओं ने बेरोजगारी के मुद्दे पर हरियाणा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की।
डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि  आम आदमी पार्टी आज पूरे प्रदेश के हर जिले में युवाओं को रोजगार देने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रही है। इसी मुद्दे को लेकर आज मैं रोहतक आया हूं।उन्होंने आरोप लगाया कि हरियाणा   सरकार केवल जाति और धर्म के नाम पर प्रदेश के लोगों को बरगला रही है। वहीं अनुराग ढांडा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने जनवरी 2023 में 50,000 नौकरियां देने का वादा किया था। हरियाणा के युवा उनसे वही हिसाब मांग रहे हैं। वहीं किसानों के दिल्ली कूच के ऐलान पर उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसानों के साथ अन्याय कर रही है। जब आंदोलन चला तो सरकार ने किसानों से एमएसपी का वादा किया था, लेकिन अभी तक उनकी मांग को पूरा नहीं किया गया। इसलिए लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांग को उठाना किसानों का हक है। आम आदमी पार्टी का किसानों की मांगो को पूरा समर्थन है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here