Home Haryana पेट्रोल पंप डीलर वेलफेयर एसोसिएशन ने बढ़ाई पुलिस विभाग की मुश्किलें

पेट्रोल पंप डीलर वेलफेयर एसोसिएशन ने बढ़ाई पुलिस विभाग की मुश्किलें

205
0

सोनीपत: सोनीपत में पेट्रोल पंप पर हुई लूट एवं हमले की वारदात पर हरियाणा पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन ने पुलिस को ईंधन न देने का ऐलान किया है। हरियाणा पेट्रोल पंप के राज्य अध्यक्ष संजीव चौधरी ने बताया कि मीटिंग में तीन बड़े फैसले लिए गए हैं। जब तक पुलिस आरोपियों को नहीं पकड़ती और बकाया वापस नहीं करती, ईंधन न देने का फैसला जारी रहेगा।

जिसमें 26 अगस्त को सोनीपत जिले में सभी पेट्रोल पंप बंद करने का फैसला लिया गया। इसके अलावा 26 अगस्त से ही हरियाणा पुलिस की सभी पंपों पर उधारी बंद कर दी जाएगी। वहीं, एक सप्ताह के अंदर सोनीपत के पेट्रोल पंपों पर हुई पांचों लूट के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया तो हफ्ते बाद प्रदेश के सभी पेट्रोल पंप बंद कर चाबिया सीएम मनोहर लाल को सौंप देंगे। संजीव चौधरी ने यह भी बताया कि पेट्रोल पंप पर लगातार लूटपाट हो रही है। सोनीपत के पेट्रोल पंपों पर पिछले 15 दिनों में 5 बड़ी वारदात हो गई है। इसके बाद भी सोनीपत पुलिस की आंख नहीं खुली है। जबकि पहली ही वारदात होते ही सोनीपत एसपी से संगठन के पदाधिकारी मिले थे। उस दौरान एसपी ने मामले में त्वरित कार्रवाई का आश्वसान दिया था।

इसके बाद भी सोनीपत में वारदात रूकने का नाम नहीं ले रही है। जिसके चलते बदमाशों के हौंसल लगातार बढ़ते जा रहे हैं। एक के बाद एक बदमाशों ने पांच बड़ी वारदात की है। जिससे पेट्रोल पंप एसोसिएशन में काफी रोष है। पत्रकारों से बातचीत में संजीव चौधरी ने हरियाणा पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस पंपों से सरकारी वाहनों में तेल भरवा लेती है। इसके बाद वे उगाही के लिए जगह-जगह गश्त करते हैं। पुलिस को सिर्फ और सिर्फ रिश्वत से मतलब है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here