रोहतक (एकता): हरियाणा की जानी मानी पहलवान और सोशल मीडिया स्टार नैना कैनवाल की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बता दें कि नैना कैनवाल इस समय राजस्थान पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं। मीडिया सूत्रों के अनुसार पुलिस ने उसे अवैध हथियार के मामले में गिरफ्तार किया है। बता दें कि नैना कैनवाल अंतरराष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी भी हैं।

दिल्ली पुलिस ने छापेमारी के दौरान किया गिरफ्तार
2 मार्च को दिल्ली पुलिस ने नैना के फ्लैट में दबिश दी। दरअसल, दिल्ली पुलिस को अपहरण के मामले में वांछित बोहर निवासी सुमित नांदल की तलाश थी। पुलिस को सुमित की लोकेशन नैना के फ्लैट में मिली। इसके बाद टीम ने यहां दबिश दी। दिल्ली पुलिस को रोहतक में दबिश के दौरान सब इंस्पेक्टर नैना कंवल के पास बिना लाइसेंस की दो पिस्टल मिली थी। रोहतक पुलिस ने SI के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में हुई थी शामिल
फेसबुक पर पांच लाख से अधिक और इंस्टाग्राम पर ढाई लाख लोग नैना को फॉलो करते हैं। हालांकि कुछ दिन पहले वह राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में भी शामिल हुई थी। उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर देखी गई है। जानकारी के मुताबिक हरियाणा पुलिस ने उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया। नैना कैनवाल रोहतक में सनसिटी हाइट्स में वह किराए के प्लैट में रहती हैं। अंतरराष्ट्रीय कुश्ती में नैना कैनवाल ने 13 राष्ट्रीय पदक जीते हैं।

आइए जानिए नैना कैनवाल का राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कुश्ती का सफर
बता दें कि नैना कैनवाल ने अपने करियर में काफी मेहनत से यह मुकाम हासिल किए हैं। वह मेहनती के साथ-साथ बहादुर भी हैं। उन्होंने अपने काम में कभी हिम्मत नहीं हारी, लेकिन अब उनके करियर में मुश्किलें बढ़ गई हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय कुश्ती में 13 राष्ट्रीय पदक जीते।
2021 सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल, (आगरा, उत्तर प्रदेश)
2019 सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल (जालंधर, पंजाब)
2018 सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल (गोंडा, उत्तर प्रदेश)
2019 अंडर-23 नेशनल चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल (शिरडी, महाराष्ट्र)
2018 अंडर-23 नेशनल चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल (चित्तौड़गढ़, राजस्थान)
2016 जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में सिल्वर पदक (गोंडा, यूपी)
2015 जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में कांस्य पदक (रांची, झारखंड)
2014 जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में कांस्य पदक (झारखंड)
2019 आल इंडिया यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल (औरंगाबाद, महाराष्ट्र)
2018 आल इंडिया यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल (रोहतक, हरियाणा)
2017 आल इंडिया यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल (रोहतक, हरियाणा)
2017 आल इंडिया यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में कांस्य पदक (मैसूर, कर्नाटक)
2015 आल इंडिया यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल (कुरुक्षेत्र, हरियाणा)
6 इंटरनेशनल चैंपियनशिप जीतकर हासिल की कामयाबी
2019 एशिया चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल (मंगोलिया)
2019 अंडर-23 वर्ल्ड चैंपियनशिप में हिस्सा लिया (हंगरी)
2019 अंडर-23 वर्ल्ड चैंपियनशिप में हिस्सा लिया (हंगरी)
2018 अंडर-23 वर्ल्ड चैंपियनशिप में हिस्सा लिया (रोमानिया)
2016 जूनियर एशियन चैंपियनशिप में हिस्सा लिया ( मंगोलिया)
2014 जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में हिस्सा लिया (यूरोप)







