Home Crime ओम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल पर छापेमारी, गर्भपात किट बरामद, डॉक्टर और कर्मचारी पर...

ओम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल पर छापेमारी, गर्भपात किट बरामद, डॉक्टर और कर्मचारी पर कार्रवाई

219
0

कैथल  | कैथल के ऋषी नगर स्थित ओम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापेमारी की, जिसमें एक अस्पताल कर्मचारी के बैग से 4 गर्भपात किट बरामद की गईं। इसके अलावा, अस्पताल की डॉक्टर रिचा शर्मा के पास से 9 खाली गर्भपात किट के रैपर भी पाए गए।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जब अस्पताल से संबंधित कागजात मांगे, तो अस्पताल प्रशासन कोई प्रमाण नहीं प्रस्तुत कर सका, और यह भी सामने आया कि अस्पताल के पास इस तरह की गतिविधियों की कोई वैध अनुमति नहीं थी।

इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल की महिला कर्मचारी और डॉक्टर रिचा शर्मा के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। इस छापेमारी में कैथल की PNDT टीम, ड्रग कंट्रोल टीम, पुलिस विभाग और स्टेट नारकोटिक टीम भी शामिल थीं।

ड्रग कंट्रोलर ऑफिसर चेतन वर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गई इस छापेमारी में गर्भपात किट बरामद की गई हैं और आरोपी डॉक्टर व कर्मचारी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here