कुरुक्षेत्र : चन्द्रिका ( TSN)– नैक द्वारा मूल्यांकन करने के बाद K.U को ए-प्लस-प्लस ग्रेड प्रदान किया है। इसके साथ ही कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय हरियाणा राज्य की पहली ए-प्लस-प्लस ग्रेड स्टेट यूनिवर्सिटी बन गई है,जिसकी जानकारी कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति ने दी।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय को नैक द्वारा ए-प्लस-प्लस ग्रेड दी गई है, जिसके लिए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो सोमनाथ सचदेवा ने विश्वविद्यालय के पूरे स्टाफ को बधाई दी. उन्होंने कहा कि यह नैक द्वारा सर्वोच्च ग्रेड है, अब कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय यह ग्रेड पाने वाला हरियाणा का पहला विश्वविद्यालय बन गया है । इस मौके पर जब पत्रकारों द्वारा उनसे सवाल किया गया कि बच्चों को डिग्रियों के लिए दर-दर भटकना पड़ता है, साथ ही जो बच्चे गोल्ड मेडलिस्ट है चार साल बीत जाने के बाद भी उन्हें अभी तक कोई भी मेडल नहीं दिया गया लेकिन उनके नाम डिपार्टमेंट के बाहर लगे बोर्ड पर लिख दिए गए है,इसका जवाब देते हुए कुलपति ने कहा कि यह मामला उनके ध्यान में है जिस पर वह सज्ञान लेंगे।







