कुरुक्षेत्र : चन्द्रिका ( TSN)- सर्दियों के मौसम में कड़ाके की ठंड के बीच रैन बसेरे बेसहारा लोगों का सहारा बनते हैं, लेकिन पिछले दिनों से कुरुक्षेत्र के रैन बसेरे खस्ताहाल दिखे,इसके बाद रैन बसेरों की खस्ताहाल खबर को परमुखता से दिखाया था जिसके बाद कुरुक्षेत्र प्रशासन हरकत में आया और रैन बसेरों को दुरुस्त करने का काम किया गया।जो लोग पहले खुले आसमान के नीचे सोने को मजबूर थे, अब सर्द रातों में ये रैन बसेरे उन लोगो के लिए सहारा बन रहे है जिसके बाद इन लोगो के चेहरे पर खुशी देखी जा रही है।
रैन बसेरों में किया गर्म कंबल और लाइट का इंतजाम
वही जब रैन बसेरे के खस्ता हालत को लेकर यहां के स्थानीय जनता से बातचीत की तो उन्हें बताया कि पिछले कुछ दिनों पहले रैन बसेरे के पास चार बेसहारा लोगों की मृ+त्यु हो गई थी, बसेरों की खस्ताहाल खबर आने के बाद कुरुक्षेत्र प्रशासन हरकत में आया और रैन बसेरों को दुरुस्त करने का काम किया गया।प्रशासन के रैन बसेरों में गर्म कंबल और लाइट का इंतजाम करने के बाद जो लोग पहले खुले आसमान के नीचे सोने को मजबूर थे अब सर्द रातों में ये रैन बसेरे उन लोगो के लिए सहारा बन रहे है ।जिसके बाद इन लोगो के चेहरे पर खुशी देखी जा रही है।







