Home Accident पलवल KGP एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार का कहर, तीन वाहनों की भयानक...

पलवल KGP एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार का कहर, तीन वाहनों की भयानक भिड़ंत (देखें वीडियो)

182
0

पलवल (अंकुर कपूर): हरियाणा के पलवल में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां केजीपी एक्सप्रेसवे पर तीन भारी वाहनों की भिड़ंत हो जाने से 2 लोगों की मौत हो गई जबकि 3 लोग घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक सदर थाना पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

बता दें कि वाहनों की आपसी भिड़ंत का कारण किसी छोटी गाड़ी का ब्रेक लेना बताया जा रहा है। छोटी गाड़ी के ब्रेक लेने से तीनों भारी वाहनों के चालकों ने तेज रफ्तार में ब्रेक लगा दी। लेकिन ब्रेक लगाने के बाद भी रफ्तार कम नहीं हुई और तीनों वाहनों की आपस में भिड़ंत हो गई। तीनों वाहन एक के बाद एक टकराते चले गए। भिड़ंत इतनी भयंकर थी कि कैंटर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वालों में मृतक मुकेश राजस्थान का रहने वाला है जबकि दूसरा मृतक नरेंद्र हरियाणा के पानीपत का रहने वाला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here