Home Haryana कर्णेश्वरम मंदिर में सीएम चढ़ाएंगे चांदी का कलश, श्रद्धालुओं के साथ...

कर्णेश्वरम मंदिर में सीएम चढ़ाएंगे चांदी का कलश, श्रद्धालुओं के साथ देखेंगे अयोध्या से प्राण प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण

145
0
करनाल : चन्द्रिका ( TSN)- रामकाज करीबे को आतुर’ चौपाई की ये पंक्तियां 22 जनवरी को सार्थक होती नजर आएंगी, जब प्रदेशभर के देवालयों में प्राण प्रतिष्ठा के उत्सव में कार्यक्रम होंगे। इस अवसर पर करनाल के कर्णेश्वर मंदिर में बड़ा आयोजन होगा जिसमे मुख्यमंत्री मनोहर लाल शिरकत करेंगे। कार्यक्रम के दौरान चांदी का कलश भी चढ़ाया जाएगा। इसके अलावा शहर के अन्य सभी मंदिरों में भी श्रद्धालु भगवान राम के दर्शन करने पहुंचेंगे।
मन्दिर में पानी में तैर रहा रामसेतु से लाया गया पत्थर
इस दिन मंदिरों में सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा। मंदिरों में एलईडी लगाकर अयोध्या के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा जाएगा। इसके अलावा भंडारों का भी विशेष आयोजन किया गया है। यहां हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। मंदिर प्रबन्दको ने बताया कि दिन में धार्मिक कार्यक्रमों के बाद शाम को भजन संध्या में दीप माला भी होगी। इसके अलावा रात में भी मनभावन आतिशबाजी की जाएगी। कर्णेश्वर मंदिर की खास बात ये है कि यहां वर्षों से पत्थर पानी में तैर रहा है जिसे वर्ष 2003 में रामेश्वरम से लाया गया था। इसके दर्शन करने के लिए रोजाना श्रद्धालु पहुंचते हैं।  पंडित षष्ठी वल्लभ के अनुसार 1984 में मंदिर का निर्माण हुआ था। यहां पर पंचमुखी शिवलिंग भी स्थापित किया गया है जिस पर 22 जनवरी को मुख्यमंत्री चांदी का कलश चढ़ाएंगे। उन्होंने बताया कि मंदिर में इस दिन सुबह हवन तथा पाठ होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here