अंबाला (एकता): राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पलवल से मथुरा की ओर जाने वाली सड़क पर पिछले काफी लंबे समय से स्थानीय लोगों के द्वारा अवैध कब्जे करने शुरू कर दिए गए थे। जिसको लेकर लगातार एनएचएआई के अधिकारियों को इसकी शिकायत मिल रही थी, लेकिन काफी समय से पुलिस के सुरक्षा प्रबंध ना होने के कारण कार्रवाई में देरी होती रही। जहां पुलिस प्रशासन की ओर से भरपूर मदद मिली। इस अभियान को चलाने के लिए टीम अपने साथ मशीनों को लेकर अतिक्रमण हटाने के अभियान में जुट गई।
राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे बने हुए लगभग 40 ढाबों पर जेसीबी मशीनों के द्वारा हटाने को लेकर सख्त कार्रवाई की गई। इसके अलावा स्थानीय लोगों ने दीवार की बाउंड्री करके जमीनों पर कब्जा करने का काम किया हुआ था। अपने सामान को बचाने के लिए काफी लोगों ने सड़क के किनारे से हटा दिया। मुंड कटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत उन्हें काफी लंबे समय से शिकायत मिल रही थी जिनको पहले से ही नोटिस दे दिया गया था कि राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों तरफ किसी भी प्रकार का कब्जा ना करें।







