Home Haryana अब रोहतक में गवर्नमेंट गर्ल्स स्कूल की छात्राओं की गुमनाम चिट्ठी ने...

अब रोहतक में गवर्नमेंट गर्ल्स स्कूल की छात्राओं की गुमनाम चिट्ठी ने किया खुलासा: डॉ. सुशील गुप्ता

209
0
चंडीगढ़ : चन्द्रिका ( TSN)- आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता ने शिक्षण संस्थानों में बेटियों की सुरक्षा को लेकर  प्रदेश सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के राज में हरियाणा के शिक्षण संस्थानों में भी बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने  हरियाणा के शिक्षण संस्थानों से लगातार बेटियों के साथ उत्पी+ड़न के मामले आ रहे हैं।  उन्होंने कहा कि विधानसभा में भी मुख्यमंत्री और सत्ता पक्ष के नेता कहते हैं कि पिछली सरकारों में भी ऐसा हुआ, जबकि जिम्मेदारी के साथ दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।
सरकार के बेटी पढ़ाने और बेटी बचाने के दावे खोखले:
डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि रोहतक जिले के एक गवर्नमेंट गर्ल्स स्कूल की छात्राओं की गुमनाम चिट्ठी ने हरियाणा सरकार के बेटी पढ़ाने और बेटी बचाने के दावों की पोल खोल दी है। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थानों में इस तरह की घटनाएं बताती हैं कि किस तरह से छात्राओं को डर के साए में जीना पड़ रहा है। हरियाणा में प्रतिदिन बच्चियों और महिलाओं पर अप+राध बढ़ते ही जा रहे हैं। अपराधियों को सरकार में बैठे लोगों का संरक्षण प्राप्त है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में आज हरियाणा महिलाओं के लिए सबसे असुरक्षित राज्यों में की सूची में दूसरे नंबर पर है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भाजपा सरकार बेटियों को सुरक्षा देने में विफल रही है। अब समय आ गया है कि हरियाणा में भी आम आदमी पार्टी की सरकार को लाया जाए और हरियाणा की बेटियों के सम्मान की रक्षा की जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here