अंबाला (एकता): हरियाणा में साइबर ठगों के द्वारा की जा रही ठगी की वारदातें लगातार बढ़ रही है। साइबर अपराधी ठगी करने के नए पैंतरे अपना रहे हैं। वह अब कई अलग-अलग वेबसाइटों से फेक प्रोफआइल बनाकर महिलाओं को अपना निशाना बनाते हैं। अब भारत मेट्रोमोनियल shaadi.com जैसी वेबसाइट पर फेक प्रोफाइल बनाकर महिलाओं को ठगते हैं। वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने इन गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में दो नाइजीरियन समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 22 फोन, एक लैपटॉप, 58 सिम कार्ड और ₹20000 नगद बरामद किए हैं। मामला फरीदाबाद का बताया जा रहा है।

साइबर अपराधियों का नया पैंतरा
बता दें कि साइबर अपराधी इस साइट्स पर फॉरेन सिटीजन बनाकर प्रोफाइल अपडेट करते थे, जिसके बाद महिलाएं शादी के लिए इनसे संपर्क करती थी। जब महिलाएं इनकी बातों में आ जाती तो यह महिलाओं को बताते हैं कि वह शादी करने भारत आ रहे हैं। महिलाए इनकी बातों में फंस जाती और फिर उनके बताए तरीके से पैसे दे देती हैं। आरोप है कि इसी ट्रिक से इन्होंने लगभग 60 से 70 महिलाओं को अपना शिकार बनाया और लगभग ₹20 लाख की ठगी को अंजाम दिया। फरीदाबाद पुलिस के मुताबिक 14 मार्च को उनके यहां एक पीड़िता ने एफआईआर दर्ज कराई, जिसके बाद उन्होंने इसकी जांच शुरू की। पुलिस ने इस मामले में दिल्ली से दो नाइजीरियन समेत तीन लोगों की गिरफ्तारी की है। तीसरा व्यक्ति दिल्ली का ही रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक यह लोग लगातार महिलाओं को अपना शिकार बना रहे थे। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है।








