सोनीपत (अंकुर कपूर): हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने शनिवार को लोक गायक रणबीर सिंह बड़वासनिया के पौत्र के कार्यक्रम में पहुंचकर आशीर्वाद दिया। मीडिया सूत्रों के अनुसार इस मौके पर उन्होंने कहा कि किसान, मजदूर, व्यापारी और गरीब आदमी के हित में बजट नहीं है। पेट्रोल डीजल के भाव ज्यों के त्यों हैं।

महंगाई और गरीबी बढ़ेगी। कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान 2 से 3 महीने चलेगा। संगठन मजबूती को लेकर हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस मजबूत है। हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ लक्ष्य लेकर चली है। साथ ही नाबालिग बच्चियों के साथ रेप की घटना को लेकर शर्मनाक बताया।
उन्होंने अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी करने की मांग उठाई। कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है प्रदेश में सरकार है ही नहीं। हुड्डा ने बताया कि साल 2014 में हरियाणा प्रदेश प्रति व्यक्ति आय और प्रति व्यक्ति निवेश में नंबर वन था। सोनीपत में सरकारी स्कूलों में सप्लाई होने वाले नैपकिन को लेकर कहा कि जांच होनी चाहिए।







