पलवल(TSN):विकसित भारत संकल्प यात्रा गुरुवार क पलवल विधानसभा क्षेत्र के गांव सोलड़ा पहुंची। यात्रा के यहां पहुंचने पर लोगों ने बड़े ही उत्साह से स्वागत किया। वहीं विधायक दीपक मंगला ने भी कार्यक्रम में शिरकत की और कार्यक्रम स्थल पर लगी स्टॉलों का अवलोकन किया।
विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और विकसित राष्ट्र बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे है, जिसमें आमजन की भागीदारी भी जरूरी है। विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान यह रथ यात्रा गांव गांव जा रही है। इस रथ यात्रा के दौरान लोगों को देश को विकसित राष्ट्र बनाने में सहयोग देने की शपथ दिलवाई जा रही है। इसके साथ ही जिला प्रशासन की ओर से कैंप लगाकर लोगों को केंद्र सरकार व राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में जागरूक किया जा रहा हैं। इसके साथ ही योजनाओं के लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा रहा है।







