कैथल (अंकुर): हरियाणा जिले के कैथल में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां 13 वर्षीय मासूम बच्चे की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मीडिया सूत्रों के अनुसार गांव रिवाड़ में 13 वर्षीय सुमित का 3 फरवरी को अपहरण कर लिया गया। उसके बाद आरोपियों ने उसकी बेहरमी से हत्या कर शव को जंगल में दफना दिया।

बस उनसे एक चूक हो गई कि शव को दफनाने के बाद उनसे बच्चे के पैर के अंगूठे बाहर रह गए, जिससे घटना का खुलासा हुआ। परिजन बच्चे की तलाश में जुट गए आखिर उन्हें पता न चलने पड़ पुलिस की मदद ली। वहीं घटना का पता चलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस के कर्मचारियों ने डॉग स्क्वाड के जरिए जंगल में तलाशी के दौरान मिट्टी के नीचे दबे हुए शव को निकाला। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, ताकि मौत की वजह सामने आ सके। पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है। आरोपियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।







