अंबाला(TSN): ऑल इंडिया राशन डिपो एसोसिएशन के आवाहन पर देशभर के डिपो होल्डर 1 जनवरी से हड़ताल पर हैं। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर देश भर के हड़ताल कर रहे है और जनता को राशन नहीं दिया जा रहा है। ऑल इंडिया राशन डिपो एसोसिएशन के आवाह्न पर बुधवार को अंबाला में जिले भर के डिपो होल्डर ने इक्कठा होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और ऐलान किया की अगर सरकार ने उनकी ये मांगे जल्द नहीं मानी तो ये हड़ताल ऐसे ही जारी रहेगी।
डिपो होल्डर्स का कहना है की सरकार ने डिपो संचालक के लिए उम्र सीमा तय की है जिसका वे पूरी तरह विरोध करते है। उनका कहना है जब कोई नेता 70 साल तक काम कर सकता है तो एक डिपो संचालक क्यों नही? अपनी समस्या बताते हुए उन्होंने कहा कि सरकार ने लोगों के राशन कार्ड तो फिर से बनाना शुरू कर दिया है पर राशन डिपो पर पहले से भी कम मात्रा में राशन आ रहा है इसकी वजह से लोगों को पूर्ण मात्रा में राशन नहीं मिल रहा और लोग उनसे आकर लड़ते है।
डिपो होल्डर्स ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा की अगर जल्द उनकी मांग पूरी न हुई तो ये हड़ताल आगे ऐसे ही जारी रहेगी और लोगों को राशन नहीं दिया जाएगा।







