हरियाणा (एकता): हरियाणा के उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। मीडिया सूत्रों के अनुसार जेपी नड्डा के आवास पर दुष्यंत चौटाला ने प्रदेश की राजनीति व गठबंधन के विभिन्न विषयों पर चर्चा की। दुष्यंत चौटाला ने शनिवार को अपने ट्विटर पर भी यह तस्वीरें पोस्ट की।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा @JPNadda जी से दिल्ली में मुलाकात की और प्रदेश की राजनीति व गठबंधन के विभिन्न विषयों पर चर्चा की। pic.twitter.com/qz3frZJqwH
— Dushyant Chautala (@Dchautala) February 18, 2023







