पलवल(TSN): जिला पुलिस की ओर से बड़े स्तर पर साइबर जागरूकता अभियान चलाया गया जिसके तहत पुलिस की 50 टीमों ने जिलेभर में लोगों को साइबर अप+राध के प्रति जागरूक किया। इस दौरान पुलिस ने करीब 30 हजार लोगों तक पहुंचकर उन्हें साइबर अप+राध के प्रति जारूक कर उन्हें समझाया की किस तरह साइबर फ्रॉ+ड से बचा जा सकता है।
पलवल एडिशनल एसपी जसलीन कौर ने इस जागरूकता अभियान के बारे में जानकारी देते हुए बताया की पुलिस महानिदेशक के दिशा निर्देश अनुसार प्रत्येक महीने के पहले बुधवार को पुलिस द्वारा साइबर जागरूकता अभियान चलाया जाता है उसी के तहत आज भी जिले भर में पुलिस की 50 टीमों ने लोगों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया है। जसलीन कौर ने बताया की आज साइबर अपरा+धी अलग अलग तरीका अपनाकर साइबर अपरा+धों को अंजाम दे रहें हैं जिनमें फेसबुक, व्हाट्सअप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मो पर अप+राधी जानकर बन जनता को ठगी का शिकार बना रहे है।
उन्होंने बताया की इसके साथ ही मोबाइल पर विभिन्न प्रकार के ओटीपी व मेसेज के माध्यम से लिंक भेजकर और जनता को उनके माध्यम से तरह तरह के प्रलोभन देकर ठगी का शिकार बनाते हैं, इसलिए किसी भी तरह की ओटीपी किसी के साथ सांझा न करें और न ही किसी आए हुए लिंक को ओपन करें और पूर्णतया पुष्टि के बिना किसी को पैसे न भेजे।
उन्होंने बताया की अगर कोई व्यक्ति किसी कारण से इस तरह की ठ+गी का शिकार होता है तो वह तुरंत 1930 पर काल कर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं जिससे की ठगी की रकम को वापिस लिया जा सके। उन्होंने बताया की तकनीकी के इस युग में ऑनलाइन प्रणाली का प्रचलन बढ़ा है, इसके साथ ही साइबर अपराधों में भी बढ़ोतरी हो रही है। साइबर ठ+ग ऑनलाइन प्रणाली में सेंधमारी कर ठगी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। साइबर ठ+गी से बचने के लिए जागरूकता बेहतर उपाय है।
उन्होंने बताया की साइबर ठ+गी से बचाने के लिए जिला पुलिस द्वारा समय-समय पर विभिन्न प्रकार के जागरूकता अभियान चला कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि साइबर अप+राधियों से हर पल अलर्ट रहें। साइबर अप+राध में जागरूकता ही बचाव है, सतर्क रहकर अपना पैसा बचाए किसी भी लालच में न आएं।







