Home Faridabad नए साल के जश्न को लेकर सुरक्षा के मद्देनज़र फरीदाबाद...

नए साल के जश्न को लेकर सुरक्षा के मद्देनज़र फरीदाबाद पुलिस मुस्तेदी से कर रही काम

134
0
फरीदाबाद : चन्द्रिका ( TSN)-नए साल 2024 के शांतिपूर्ण जश्न मनाने व आमज़न की सुरक्षा के लिए फरीदाबाद पुलिस मुस्तेदी से काम कर रही है । इसके चलते आमजन के लिए यातायात संबंधी निर्देश जारी किए गए हैं।
वही फरीदाबाद  सेक्टर 58 के अंतर्गत नेशनल हाईवे पर नाका लगाया गया है और आने जाने वाहनों की चेकिंग की जा रही है । सार्वजनिक स्थान और सड़क के किनारे शराब पीना, वाहनों के साइलेंसर से पटाखे फोड़ ध्वनि प्रदूषण कर हुड़दंग करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।वही सेक्टर 58 थाने के एसएचओ अनूप ने बताया कि नागरिकों को नए साल के जश्न के दौरान यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने की सलाह दी जाती है। नशे में गाड़ी चलाने, स्टंट बाइकिंग, ओवरस्पीडिंग,   खतरनाक ड्राइविंग करने वालो के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here