अंबाला (एकता): हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का जनता दरबार अगस्त माह के दूसरे शनिवार यानि 12 अगस्त को अम्बाला छावनी के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में लगेगा, जिसमें प्रदेशभर से लोग अपनी फरियाद लेकर पहुंचेंगे।
बताया जा रहा है कि दोपहर केवल एक बजे तक ही अनिल विज फरियादियों की समस्याओं को सुनेंगे। गौरतलब है कि गृह मंत्री का जनता दरबार प्रदेशभर में मशहूर है, जिसमें प्रदेश के कोने-कोने से हजारों की संख्या में लोग पहुंचते हैं।







