Home Haryana अंबाला में बढ़ती ठंड और कोहरे से किसान खुश,अच्छी होगी गेंहू की...

अंबाला में बढ़ती ठंड और कोहरे से किसान खुश,अच्छी होगी गेंहू की फसल

135
0
अंबाला(TSN):  दिसंबर का महीना खत्म हो गया हैं लेकिन अभी तक अंबाला में ठंड नहीं पड़ी थी लेकिन पिछले दो तीन दिन से अंबाला का मौसम बदला है और घना कोहरा पड़ने लगा है जिसके कारण ठंड बढ़ने लगी है। कोहरे और बढ़ती ठंड से किसानों के चेहरे खिल उठे है। बता दे की काफी समय से किसान ठंड का इंतजार कर रहे थे और आखिरकार किसानों का वो इंतजार अब खत्म हो गया है क्योंकि अंबाला में अब मौसम बदल गया है और कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो गई है।

 

 किसानों का कहना है कि जितनी ज्यादा ठंड पड़ेगी वह गेंहू की पैदावार के लिए बेहतर हैं। जितनी ज्यादा ठंड पड़ेगी गेहूं की फसल की पैदावार उतनी ही ज्यादा होगी। उनका कहना है की ज्यादा धुंध आलू की फसल के लिए हानिकारक है लेकिन गेहूं के लिए बेहतर हैं। किसानों का कहना है कि अगर बारिश पड़ जाए तो ठंड और बढ़ जाएगी और ठंड पड़ना फसल के लिए बहुत जरूरी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here