नूंह (एकता): हरियाणा के नूंह जिले में एक दर्दनाक कार हादसा हो गया, जहां सड़क किनारे खड़े 3 युवकों को ‘क्रेटा’ गाड़ी ने जबरदस्त टक्कर मार दी। जिससे 2 लोगों की मौत हो गई। मीडिया सूत्रों के अनुसार यह हादसा गांव बिसरू में हुआ। जहां गाड़ी की टक्कर के दौरान तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया। लेकिन वहां 2 युवकों ने दम तोड़ दिया।
बता दें कि हादसे के समय युवक परिवार में शादी के एक कार्यक्रम में जा रहे थे। अचानक गाड़ी ने सड़क पर खड़े युवकों को पीछे से टक्कर मार दी। वहीं परिवार में जैसे ही इनके हादसे की सूचना मिली तो मातम का माहौल छा गया। चारों तरफ चीख-पुकार मची। दोनों मृतकों की पहचान 18 वर्षीय मुस्तकीम और 19 वर्षीय आमिर निवासी नाटोली के रूप में हुई है। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर कार्रवाई की।







