हरियाणा: हरियाणा के अंबाला कैंट PWD रेस्ट हाउस में जनता दरबार गृह मंत्री ने लोगों की समस्याओं को सुना और उनके समाधान के लिए अधिकारियों को आदेश दिए। आज फिर से ज्यादातर मामले पुलिस विभाग से जुड़े आए। लोगों की ज्यादातर शिकायत थी कि पुलिस कार्रवाई नहीं करती है। गृह मंत्री ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ऐसा नहीं है। उन्होंने कहा कि उसका मैंने आप सिस्टम बना दिया है जिसमें कहा गया है कि अगर इतने दिनों तक SHO करवाई नहीं करता तो फिर DSP करेगा अगर DSP नहीं करता तो फिर ASP करेगा ASP नहीं करता तो फिर SP करेगा अगर SP नहीं करता तो फिर ADGP करेगा। उन्होंने कहा कि हमने सिस्टम बना दिया है थोड़ा टाइम जरूर लगेगा, पर हम लेट लतीफी करने वालों पर कार्रवाई करेंगे।
पत्रकारों के पूछे गए सवाल क्या हरियाणा में और कहीं कार्रवाई नहीं की जाती, जो पूरे प्रदेश से लोग आपके जनता दरबार में अपनी शिकायतें लेकर आते हैं तो हंसकर जवाब देते हुए कहा कि ऐसा नहीं है। लोगों को पता है कि मैं तो हर शनिवार को जनता दरबार लगाता हूं और लोग पूरे प्रदेश से अपनी शिकायतें लेकर आते हैं। उन्होंने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि इसके लिए सामाजिक आंदोलन चलाने की आवश्यकता है ताकि घर टूटे न। उन्होंने कहा की सारी जिंदगी मां-बाप अपने बच्चों के लिए लगा देते हैं और बाद में बच्चे अपने मां-बाप को घर से बाहर कर देते है। ऐसे में सारी संस्थाओं को सभी नेताओं को सभी धर्म-गुरुओं को सभी सामाजिक संस्थाओं को इसके लिए अभियान चलाना चाहिए।







