Home Crime 820 ग्राम अफीम के साथ महिला गिरफ्तार, पति पर भी दर्ज हैं...

820 ग्राम अफीम के साथ महिला गिरफ्तार, पति पर भी दर्ज हैं कई आपराधिक मामले

112
0

टोहाना  | फतेहाबाद जिले की टोहाना थाना शहर पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला की पहचान टोहाना की ऑफिसर कॉलोनी निवासी मोनिका के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से 820 ग्राम अफीम बरामद की है।

गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई

डीएसपी टोहाना उमेद सिंह ने बताया कि उप-निरीक्षक दिलबाग सिंह को सूचना मिली थी कि एक महिला नशीला पदार्थ बेचने की फिराक में है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई की और संदिग्ध महिला को मौके से दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 820 ग्राम अफीम बरामद की गई।

इस मामले में आरोपी के खिलाफ थाना शहर टोहाना में एनडीपीएस एक्ट की धारा 18, 61 और 85 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब महिला से गहन पूछताछ कर रही है ताकि तस्करी नेटवर्क और अन्य सहयोगियों की जानकारी हासिल की जा सके।

पति भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त

डीएसपी उमेद सिंह ने बताया कि आरोपी महिला का पति रामपाल पहले से ही नशा तस्करी, चोरी और मारपीट जैसे कई मामलों में संलिप्त रहा है। उन्होंने कहा कि फतेहाबाद पुलिस नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ सख्ती से अभियान चला रही है।

जनता से की अपील

पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे नशीले पदार्थों से जुड़ी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समाज को नशे से मुक्त बनाया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here