करनाल(TSN): जेजीपी आगामी 7 जनवरी को घरौंडा लोकसभा स्तर की रैली करेगी। पार्टी महासचिव दिग्विजय चौटाला रैली की तैयारी में जुट गए हैं। इस मौके पर दिग्विजय ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री और उसके विदेशो में प्रसारण को गलत बताया।
दिग्विजय ने कहा संवैधानिक पदों पर बैठे व्यक्ति का अपमान हमारी संस्कृति नहीं हैं। उन्होंने जीटी बेल्ट को राजनीति का केंद्र बताया ओर कहा की वर्ष 2024 में दुष्यंत को मुख्यमंत्री बनाएंगे। उन्होंने खुद लोकसभा चुनाव लड़ने से इंकार किया। उन्होंने कहा की तीन उपचुनावों में जेजेपी ने भाजपा से गठबंधन किया और निभाया । वहीं पहलवानों के मुद्दे पर उन्होंने कहा की पदक लौटने से कोई समाधान नहीं होगा। कोर्ट के आदेश पर चुनाव हुआ,लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव हुआ है। उन्होंने कहा की पहलवान मेरे भाई है बहन है। उन्होंने उनसे ऐसा न करने की अपील की और कहा की इससे नई पीढ़ी में क्या संकेत जाएगा ।
एक साथ हो सकते है लोकसभा ओर विधानसभा के चुनाव
दिग्विजय चौटाला ने कहा की लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ हो सकते हैं। हरियाणा में आम आदमी पार्टी का कोई मुद्दा नहीं हैं। उन्होंने कहा की आप पार्टी वहां कामयाब हुई जहां उनके मजबूत नेता थे हरियाणा में इनका कोई नेता नहीं हैं।







