अम्बाला : चन्द्रिका ( TSN)- जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव की शुरुआत अंबाला में लोक नृत्य व ढोल नगाड़ों के साथ बड़ी धूमधाम के साथ हुई।अंबाला शहर में विधायक असीम गोयल ने विधिवत रूप से हवन यज्ञ कर व दीप प्रज्वलित कर की।
कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पहुंचे विधायक असीम गोयल ने भी ढोल नगाड़े बजाकर कार्यक्रम का आनंद लिया। इस मौके पर विधायक असीम गोयल ने कहा कि यह हमारे लिए बेहद गर्व की बात है कि करीब 5000 साल बाद पुनः देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी माहौल गीतामय हो रहा है। विधायक ने कहा कि आज हर गांव हर गली में गीता के श्लोक जीवन जीने की प्रेरणा दे रहे हैं यह बेहद गर्व की बात है। इसके साथ ही विधायक ने बताया कि गीता मनीषी ज्ञानानन्द महाराज 23 दिसंबर यानी कल एक मिनट एक साथ गीता पाठ का आह्वाहन किया है। उसमें भी पूरा देश व विश्व के अलग अलग देश जुड़ेंगे और गीता पाठ करेंगे।







