अंबाला (एकता): हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर पंजोखरा साहिब में कांग्रेस एवं अन्य दल छोड़ कई लोगों के अलावा सरपंच ने भाजपा का दामन थामा। मीडिया सूत्रों के अनुसार रविवार को गांव पंजोखरा साहिब, खतौली, मंडौर एवं अन्य क्षेत्रों में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ तूफानी दौरा किया। साथ ही विकास कार्यों पर चर्चा की।
विज ने इस दौरान सभी को पार्टी के पटके पहनाकर उनका बीजेपी में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सभी के पार्टी में शामिल होने से संगठन को और मजबूती मिलेगी। इस दौरान उन्होंने पंजोखरा साहिब गांव में क्षेत्रवासियों की मांग पर गांव में पानी का ट्यूबवेल लगाने और रविदास धर्मशाला के ऊपर दो कमरे डालने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि विकास कार्य करवाने के लिए वह कृत संकल्प है और ग्रामीण क्षेत्रों में अब तक ढेरों विकास कार्य हुए हैं जिनका जनता को लाभ मिल रहा है। गृह मंत्री ने पंजोखरा साहिब में ट्यूबवेल लगाने और रविदास धर्मशाला में दो कमरे बनाने की घोषणा की।







