Home Haryana प्रदेश में राजनीतिक संरक्षण में चल रहा है नशे का कारोबार:...

प्रदेश में राजनीतिक संरक्षण में चल रहा है नशे का कारोबार: AAP

150
0
चंडीगढ़ : चन्द्रिका ( TSN)- आम आदमी पार्टी की प्रदेशस्तरीय बदलाव यात्रा के आठवें दिन आप नेताओं ने हरियाणा में बढ़ते नशे के मुद्दे पर सरकार को घेरा। आठवें दिन प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता सोनीपत में रहे। प्रदेश प्रचार समिति के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर हांसी, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा जींद के सफीदों और प्रदेश उपाध्यक्ष चित्रा सरवारा कुरुक्षेत्र के थानेसर में रहीं। उन्होंने कहा कि हरियाणा में लगातार नशा बढ़ रहा है, जिसको रोकने में हरियाणा सरकार नाकाम रही हैं।
डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि  हरियाणा में जिस स्तर पर नशे का कारोबार पनप रहा है, वह बिना किसी राजनीतिक संरक्षण के बिना मुमकिन नहीं है। सरकार चाहे तो नशा चंद दिनों में खत्म कर सकती है। डॉ. अशोक तंवर ने आरोप लगाया कि  हरियाणा और खासकर सिरसा, डबवाली और कालांवाली में चिट्टे और मेडिकल नशा गठबंधन सरकार की देन है। उन्होंने कहा कि यदि पिछले साढ़े 9 साल में सरकार ने नशे पर अंकुश लगाया होता तो हरियाणा के ऐसे हालत न होते। अनुराग ढांडा ने कहा कि  पंजाब सरकार ने नशे का बिल्कुल खात्मा कर दिया है। जबकि हरियाणा बढ़ते नशे के कारण उड़ता हरियाणा बन चुका है। प्रदेश में 2 लाख से ज्यादा पद खाली हैं। लेकिन, सरकार 10 हजार युवाओं को नौकरी के नाम पर इजरायल भेजने की तैयारी कर रहे हैं।वहीं चित्रा सरवारा ने कहा एसीआरबी की रिपोर्ट बताती है कि हरियाणा में नशे से 2016 से 2023 के दौरान 500 से ज्यादा मौ+तें हो हुई हैं, जबकि हरियाणा सरकार बताती है कि 39 ही मौ+तें हुई हैं।  हरियाणा सरकार केवल आंकड़ों को छुपाने का काम कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here