Home Haryana हरियाणा में मानसून ले रहा करवट: एक दिन में हुई 17.4MM बारिश,...

हरियाणा में मानसून ले रहा करवट: एक दिन में हुई 17.4MM बारिश, 7 जिलों में ऑरेंज तो 15 में येलो अलर्ट जारी

193
0

अंबाला (एकता): हरियाणा में मानसून के आने से पहले ही 17.4 एमएम बारिश हुई। आपको बता दें कि प्रदेश में एक ही दिन में बारिश 2.5 एमएम होती है। मीडिया सूत्रों के अनुसार मौसम विभाग ने 7 जिलों में ऑरेंज और 15 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया। जानकारी के मुताबिक मानसून अपनी करवट बदल रहा है।

अगले 48 घंटों में हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। प्रदेश में लगातार 26 से 30 जून और जुलाई के पहले सप्ताह की शुरुआत में भी मानसून ऐसा ही रहेगा। प्रदेश के महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह, पलवल व फरीदाबाद में ऑरेंज अलर्ट जारी है। बता दें कि सोमवार को हुई बारिश के बाद से प्रदेश में न्यूनतम तापमान 22.0 से 26.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here