Home Haryana कुरुक्षेत्र ब्रह्मसरोवर तट पर पहुंचे लाखों पर्यटक… दिखा रही देश...

कुरुक्षेत्र ब्रह्मसरोवर तट पर पहुंचे लाखों पर्यटक… दिखा रही देश की विभिन्न संस्कृति की झलक

149
0
कुरुक्षेत्र: चन्द्रिका ( TSN)- कुरुक्षेत्र ब्रह्मसरोवर तट पर  आज लाखों पर्यटक पहुंचे है व भारी भीड़ दिख रही है ।अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के लिए काफी संख्या में लोग यहां पहुंच रहे हैं । देश के अलग-अलग कोने से पहुंचे शिल्पकारों की शिल्प कलाओं व कलाकारों की प्रस्तुतियां देखने पर्यटकों के चेहरे पर खुशियां व रौनक दिखाई दी  ।
दरअसल अंतरराष्ट्रीय महोत्सव के सरस मेले में स्थानीय व दूर दराज से पहुंचे लाखों पर्यटको ने सरस मेले में खरीदारी करने के साथ-साथ मनोरंजन भी किया । मेले में पहुंचे पर्यटको  ने कहा कि गीता जयंती महोत्सव में वह देश के कोने-कोने की संस्कृति देखने पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि यहां पर शिल्पकार भी पहुंचे हैं और अलग-अलग शिल्पकार अपनी शिल्प कलाएं लेकर यहां पर पहुंचे हैं जिनको वह देखते हैं और अच्छा लगने पर खरीदारी भी करते हैं। वही ब्रह्मसरोवर के घाटों पर देश की लोक संस्कृति का महाकुम्भ नजर आया । विभिन्न राज्यों की लोक संस्कृति को देखकर पर्यटक दंग रह गये, लोगो को पंजाब, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, असम, राजस्थान, उतराखंड के लोक नृत्यों को देखने का अवसर मिला व लोक नृत्यों पर कलाकारों संग पर्यटक भी झूमते हुए नजर आए ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here