हरियाणा – बारिश के मौसम में अक्सर नारायणगढ क्षेत्र में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है, हर बार लोगों के घरों में पानी घुस जाता है। और इस के साथ ही जनता को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लेकिन इस बार नगर पालिका ने पहले से ही तैयारी शुरू कर दी है ताकि जनता को कोई समस्या ना हो नगर पालिका ने अभी से नारायणगढ़ क्षेत्र के सभी नालों को साफ करने का कार्य शुरू कर दिया है।
जिसके लिए खास तौर पर 20 सफाई कर्मचारियों की एक टीम गठित की गई है। वही जलभराव को रोकने के लिए जो भी पुख्ता इंतजामात भी किए जा रहे है। ज्यादा जानकारी देते हुए नारायणगढ़ नगरपालिका के सचिव मोहित कुमार ने कहा की बरसात के मौसम में नारायणगढ़ में कहीं भी जलभराव न हो इसके लिए नगर पालिका ने अभी से ही इंतजाम करने शुरू कर दिए हैं। नगर पालिका के 20 सफाई कर्मचारियों की टीम लगाकर शहर के सभी बड़े नालों व नालियों की साफ सफाई कराई जा रही है।







