Home Haryana रणजीत चौटाला ने किया अंबाला केंद्रीय जेल का निरीक्षण, जानने के लिए...

रणजीत चौटाला ने किया अंबाला केंद्रीय जेल का निरीक्षण, जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर

234
0

अंबाला (अंकुर कपूर): अंबाला सेंट्रल जेल का निरीक्षण करने जेल मंत्री रणजीत चौटाला पहुंचे। रणजीत चौटाला ने जेल की व्यवस्थाओं को जांचा और जेल का बना खाना भी खुद चखा। इस दौरान जेल मंत्री ने बंदियों व कैदियों से बातचीत भी की। जेल मंत्री ने कहा अंबाला जेल में क्षमता से ज्यादा बंदी व कैदी है। नई जेल बनाई जाएगी। जिसके बाद व्यवस्था में सुधार होगा।

जेल मंत्री ने कहा हाईटेक जेल भी बनवाई जा रही है, जहां थ्री टियर सुरक्षा रहेगी व जैमर रहेंगे। इन सब से जेल मोबाइल व नशे को रोका जा सकेगा। इस दौरान जेल मंत्री ने जेल प्रशासन की तारीफ भी की और कहा अंबाला जेल में नशे पर रोक लगाई गई है। वहीं दिल्ली जेल में बंद सत्येंद्र जैन को मिल रही मसाज की वीडियो वायरल होने पर जेल मंत्री ने कहा हरियाणा की जेलों में जेल मैन्युअल के बाहर कुछ नहीं मिलता।

इस दौरान एसपी जेल संजीव पात्र ने कहा जेल व्यवस्था को जेल मंत्री ने चेक किया है। उन्होंने एक महीने पहले चार्ज संभाला है तो जेल में व्यवस्था को सुधारा जा रहा है। जेल में लगातार मिल रहे मोबाइल के मामलों पर उन्होंने कहा जेल में मोबाइल कई जगहों पर 2-2 फिट तक दबाए गए थे। जिन्हें निकाला गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here