रेवाड़ी(TSN): भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो अंतिम पंक्ति में खड़े कार्यकर्ता पर भी नज़र रखती है। भाजपा ने यह बात तीनों राज्यों में अंतिम पंक्ति में खड़े कार्यकर्ता को मुख्यमंत्री बना कर साबित की हैं। यह बात रेवाड़ी शहर के बाल भवन में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे कैबिनेट मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने कही। इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर के बच्चे डांस, पेंटिंग सहित 29 विभिन्न तरह की प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे है।
वहीं एम्स को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा की एम्स का अब कोई मुद्दा बचा नहीं है। एम्स की जमीन की चारदीवारी का काम चल रहा है। टेंडर लगा हुआ है। जल्द टेंडर प्रक्रिया पूरी हो जाएगी और वर्क अलॉट किया जाएगा जिसके बाद प्रधानमंत्री से समय मिलते ही एम्स की आधारशिला रखी जाएगी।







