Home Haryana ऑनलाइन टोकन सिस्टम का सॉफ्टवेयर ट्रायल सफल,14 दिसंबर से ऑनलाइन कटेगा किसानों...

ऑनलाइन टोकन सिस्टम का सॉफ्टवेयर ट्रायल सफल,14 दिसंबर से ऑनलाइन कटेगा किसानों का टोकन

148
0
सोनीपत(TSN): प्रदेश में सबसे हाईटेक शूगरमिलों में शामिल सोनीपत शूगर मिल किसानों को एक और बड़ी सुविधा उपलब्ध करवाने जा रहा है। सॉफ्टवेयर ट्रायल प्रक्रिया सफल होने के बाद मिल प्रशासन ने अब 14 दिसंबर से ऑनलाइन टोकन सिस्टम लागू करने का फैसला किया है, जिसके बाद किसान अब मिल के एप पर से ही ऑनलाइन तरीके से अपना टोकन लगवा सकता है। नया सिस्टम लागू होने के बाद किसान घर से ही अपना टोकन लगवा सकेगा। ऑनलाइन टोकन सिस्टम लागू होने से किसानों को घंटों यार्ड में इंतजार करने की भी जरूरत नहीं होगी।
अभी किसानों को पर्ची जारी होने के बाद किसान अपना गन्ना लेकर सीधे मिल में पहुंचता है, जिसके बाद वह गेट पर टोकन लगवाता है। टोकन लगने के बाद उसे नंबर का इंतजार करना पड़ता है। कई बार किसान को 6 से 12 घंटे तक यार्ड में इंतजार करना पड़ता हैं,जिसके कारण किसानों को परेशानी झेलनी पड़ती है। अब यह नया सिस्टम लागू होने के बाद किसान घर से ही अपना टोकन लगवा सकेगा। ऑनलाइन टोकन सिस्टम लागू होने के बाद सोनीपत शूगर मिल के यार्ड में जाम लगने की समस्या का स्थायी समाधान हो जाएगा, क्योंकि किसान न सिर्फ ऑनलाइन तरीके से अपना टोकन लगवा पाएगा, बल्कि उसे पल-पल की जानकारी भी उसके मोबाइल पर प्राप्त होती रहेगी कि कांटे पर अब कौन से टोकन का गन्ना खड़ा है। ऐसे में किसान तभी घर से चलेगा, जब उसका टोकन नंबर आने वाला होगा। किसान मुश्किल से एक घंटे के अंदर अपना गन्ना डालकर वापस घर लौट सकता है। ऑनलाइन टोकन सिस्टम लागू होने से किसानों को घंटों यार्ड में इंतजार करने की भी जरूरत नहीं होगी।
सॉफ्टवेयर डेवलपर सोनीपत शूगर मिल राकेश कुमार ने बताया कि सोनीपत शूगर मिल प्रशासन की ओर से किसानों की सुविधा के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। मिल प्रशासन 14 दिसम्बर से ऑनलाइन टोकन सिस्टम भी लागू करने जा रहा है। जिसके तहत किसान को टोकन लगवाने के लिए मिल में पहुंचने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here