Home Haryana सहकारिता मंत्री ने CM और गृह मंत्री के बीच चल...

सहकारिता मंत्री ने CM और गृह मंत्री के बीच चल रहे विवाद को नकारा.. बोले यह लोगो की बनाई बातें… ऐसा कुछ नहीं

129
0
पलवल : चन्द्रिका ( TSN)-  जिला बाल कल्याण परिषद पलवल के द्वारा आयोजित पारितोषिक वितरण समारोह में पहुंचे हरियाणा सरकार में सहकारी का मंत्री डॉ बनवारी लाल ने बच्चों को प्रतिभा सम्मान देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से बच्चों का मनोबल बढ़ता है और समय-समय पर इस तरह के कार्यक्रम आयोजित होने चाहिए हरियाणा सरकार बच्चों के विकास के लिए तरह-तरह की योजनाएं चलाई हुई हैं बाल कल्याण परिषद के माध्यम से बच्चों को शिक्षित करने की मुहिम से लेकर पारितोषिक पहुंचा जा रहा है।
डॉ बनवारी लाल ने कहा कि यह कार्यक्रम जिला स्तर पर आयोजित किया गया है ।आगे राज्य स्तर पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें पूरे हरियाणा से प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित किया जाएगा। इससे बच्चों का मनोबल बढ़ता है । वही हरियाणा सरकार में मंत्रिमंडल की विस्तार को लेकर और सीएमओ कार्यालय और गृहमंत्री अनिल विज  के बीच चल रहे विवाद पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि यह सब लोगों की बनाई हुई बातें हैं, ऐसा कुछ नहीं है वह पूरी तरह से सवाल से अपना पल्ला झाडते हुए नजर आए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here