कुरुक्षेत्र(TSN): कुरुक्षेत्र ब्रह्मसरोवर तट पर स्तिथ श्री गीताज्ञान संस्थानम में गीता जयंती अवसर पर आगामी 13 से 17 दिसम्बर से दिव्य गीता सत्संग,गीता संगोष्टी गीता यज्ञ व विचार संगोष्ठियों का आयोजन के साथ साथ गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद की ओर से संकल्पित सवा करोड़ गीता पाठ की पूर्णाहुति आगामी 23 दिसंबर को होगी। गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद ने कहा कि श्रीमदभगवद्गीता एक ऐसा ग्रंथ है जो सदियों से अपने आध्यात्मिक ज्ञान से अज्ञान के अंधकार को दूर करके हमारे जीवन को प्रकाशित मार्गदर्शित करता हैं।
गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद ने कहा कि आज से 5160 वर्ष पूर्व युद्ध भूमि के अशांत वातावरण में भगवत गीता का उपदेश दिया गया जिस बारे आज भी चिंतक विचारक शोध करते हैं कि अशांति के वातावरण में सद्भावना का उद्घोष कैसे दिया गया होगा। उन्होंने कहा कि आगामी 23 दिसंबर को 11:00 बजे प्रातकाल लाखों लोग देश विदेश में एक मिनट एक साथ गीता का वैश्विक पाठ हम एक बने हम नेक बने ध्येय के साथ करेंगे। उन्होंने कहा कि यह 1 मिनट का मात्र तीन श्लोकों का पाठ एक नई ऊर्जा का आह्वान करेगा। इसके साथ सवा करोड़ गीता पाठ की पूर्णाहुति भी हो जाएगी।






