Home Haryana रोहतक ई-टेंडरिंग के विरोध को लेकर पुलिस और सरपंचों के बीच धक्का-मुक्की

रोहतक ई-टेंडरिंग के विरोध को लेकर पुलिस और सरपंचों के बीच धक्का-मुक्की

185
0

रोहतक (अंकुर कपूर): रोहतक ई-टेंडरिंग के विरोध को लेकर ना ही तो हरियाणा सरकार झुकने का नाम ले रही हैं और ना ही सरपंच पीछे हटने को तैयार हैं। हालात इस कदर बने हुए हैं अब तो पुलिस और सरपंचों के बीच धक्का-मुक्की होने लगी। मामला रोहतक ब्लॉक ऑफिस का है, जहां पर रोहतक ब्लॉक के सरपंचों ने ई-टेंडरिंग के विरोध में तालाबंदी करने का प्रयास किया। आखिर पुलिस ने सरपंचों को समझा-बुझाकर वापस बैठा दिया। सरपंचों का कहना है कि ईटेंडरिंग को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके लिए उन्हें कुछ भी करना पड़ जाए।

पूरे प्रदेश में e-tendering का विरोध चल रहा है और नवनिर्वाचित सरपंच सरकार के इस फरमान को मानने को बिल्कुल तैयार नहीं। हर जिले में सरपंच सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे हुए हैं और जिला स्तर पर पंचायत एवं खंड विकास अधिकारी कार्यालय को ताले भी लगाए जा रहे हैं। मौके पर मौजूद ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने सरपंचों को समझा-बुझाकर धरना देने पर राजी कर लिया था। लेकिन अन्य जगहों पर खंड विकास अधिकारी कार्यालय पर ताला लगाने की खबरों से सरपंचों का धैर्य जवाब दे गया।

सरपंचों का कहना है कि इस तरह की ज्यादती किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वे जनता के चुने हुए प्रतिनिधि हैं और विरोध करने का अधिकार उनके पास है। उनका विरोध जब तक जारी रहेगा, जब तक ईटेंडरिंग प्रणाली खत्म नहीं हो जाती। इसके लिए चाहे उन्हें कुछ भी क्यों ना करना पड़े। मौके पर तैनात ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार बंसीलाल ने कहा कि सरपंचों को धरना-प्रदर्शन करने की अनुमति दी गई थी। तालाबंदी करने की कोई अनुमति नहीं थी और यह सरकारी काम में बाधा है। इसलिए किसी कीमत पर भी तालाबंदी नहीं करने दी जाएगी। अगर तालाबंदी की गई तो कानून अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here