Home Crime गैंगस्टर नीरज बवाना के नाम से करोड़ों की फिरौती मांगने वाला आरोपी...

गैंगस्टर नीरज बवाना के नाम से करोड़ों की फिरौती मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार, ऐसे देता था वारदात को अंजाम

213
0

गुरुग्राम (अंकुर कपूर): गैंगस्टर नीरज बवाना के नाम से एक करोड़ की फिरौती मांगने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी को अखबार में गैंगस्टर का नाम पढ़कर फिरौती मांगने का प्लान सूझा था। गुरुग्राम पुलिस की सीआईए टीम ने उत्तर प्रदेश के रहने वाले आरोपी संदीप त्यागी उर्फ जितेंद्र को गिरफ्तार किया।

बता दें कि गैंगस्टर नीरज बवाना के नाम से कंपनी मालिक से खत के जरिए फिरौती मांगी थी। खत में यह भी लिखा था कि रकम जब हो जाए तो अपनी फैक्ट्री के गेट पर झंडा लगा देना। खत में यह भी लिखा था कि अगर फिरौती की रकम समय पर नहीं दी तो पूरे परिवार को जान से मार दिया जाएगा। गुरुग्राम पुलिस के अनुसार पकड़ा गया आरोपी पहले उसी फैक्ट्री में काम कर चुका है। पुलिस पकड़े गए आरोपी को जिला अदालत में पेश करेगी। आरोपी को माननीय अदालत के सम्मुख पेश करके पुलिस हिरासत रिमांड पर लिया जाएगा।

आरोपी से पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि यह आरोपी शिकायतकर्ता की कम्पनी में गाड़ी पर चालक की नौकरी करता था। मई 2022 में यह नौकरी छोड़कर चला गया था। यह कंपनी के मालिक शिकायतकर्ता पीड़ित के घर के सभी सदस्यों के बारे में जानता था कि कौन किस समय कहां जाता है तो इसने आसानी से बड़ी रकम प्राप्त करने की नीयत से वारदात को अंजाम दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here