अम्बाला : चन्द्रिका ( TSN)- दिसंबर महीने की शुरआत ही घने कोहरे के साथ हुई है । इस घने कोहरे के बीच अंबाला की सड़को पर हा+दसे न हो, इसलिए पुलिस प्रशासन अलर्ट पर है । वही धरातल पर अभी भी कई जगह कमियां देखने को मिल रही है ।हालांकि बचाव के लिए एसपी अंबाला ने कई हिदायते जारी की है, वही स्कूल बसों को लेकर भी प्रबंधकों को नोटिस जारी किए गए है।
स्कूल प्रबंधकों को भी एडवाइजरी जारी
दिसंबर महीने की शुरुआत से ही सुबह और शाम के समय आसमान में घना कोहरा छाने लग गया है, घने कोहरे के बीच हा+दसे भी बढ़ने लग जाते है, जिसे लेकर फिलहाल प्रशासन की कोई तैयारी देखने को नहीं मिल रही है । एक तरफ वाहनों की स्पीड कम हो गई है पर अभी भी रिफ्लेक्टर नहीं लगाए गए हैं । वहीं इस बारे में जब एसपी अंबाला से बात की गई तो उन्होंने बताया की इन दिनों कोहरा पड़ने लग गया है, जिसे लेकर यह निर्देश जारी किए गए हैं कि वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए जाए । खासतौर पर स्कूल प्रबंधकों को भी एडवाइजरी जारी की गई है कि अपनी हर बस पर रिफ्लेक्टर और उचित प्रबंध किए जाएं ताकि कोहरे के बीच कोई अनहोनी ना घटे ।वही NHAI के साथ मीटिंग में ये कहा गया है कि सभी हाईवे पर सफेद पट्टी लगाई जाए, साथ ही जिन बड़े वाहनों की लाइट्स खराब होती है उनेक चालान किए जाए, ताकि इस सीजन हा+दसे कम हो और ज्यादा से ज्यादा जाने बचाई जा सके।






