Home Haryana बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान पर करनाल में निकाली गई वॉकथॉन… बेटियों ने...

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान पर करनाल में निकाली गई वॉकथॉन… बेटियों ने कहा हमें बनना होगा आत्मनिर्भर

138
0
करनाल : चन्द्रिका ( TSN)– लोगों को जागरूक करने के लिए बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत करनाल में वॉकथॉन का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत स्कूल की  छात्राओं ने हिस्सा लिया और पैदल मार्च करते हुए जागरूकता अभियान चलाया। अभियान के तहत स्कूल में विभिन्न कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत महिला सशक्तिकरण से जुड़ी प्रदर्शनी लगाई गई। जिन महिलाओं ने अलग-अलग क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान दिया है, उनकी डाक्यूमेंट्री भी चलाई गई।
इंद्री के विधायक रामकुमार कश्यप ने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ केवल एक नारा ही नहीं बल्कि एक अभियान है जिससे हर व्यक्ति को जोड़ना होगा। उन्होंने कहा कि आज के कार्यक्रम में सब लोगों ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के साथ बाल विवाह न करने की शपथ ली है। उन्होंने कहा कि आज वाकथन के माध्यम से बेटियां लोगों को बेटी बचाने और बेटी पढाने का संदेश दे रही हैं क्योंकि बेटियां भी किसी क्षेत्र में बेटों से कम नहीं है और उन्हें भी वही सब अधिकार हासिल है जो बेटों को होते हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान केंद्र और हरियाणा सरकार महिलाओं के लिए बहुत कार्य कर रही है। हाल ही में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने महिला आरक्षण विधेयक पास कर उन्हें विधानसभा और लोकसभा में 33% आरक्षण का अधिकार दिया है जो एक ऐतिहासिक कदम है। वॉकथॉन में भाग लेने वाली छात्राओं ने कहा कि हमें स्वयं के ऊपर विश्वास करना होगा। अगर हम ठान लें तो हमारे लिए कुछ भी मुश्किल नहीं है। उन्होंने कहा कि लड़कियों को अपने लिए खुद लड़ना होगा और आत्मनिर्भर बनना होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here