कुरुक्षेत्र/लाडवा ( चन्द्रिका )-भारतीय जनता पार्टी की तीन राज्यों में प्रचंड जीत के बाद कार्यकर्ताओं और नेताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। कुछ ऐसा ही देखने को मिला लाडवा व बाबैन के अंदर।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री व लाडवा से पूर्व विधायक डॉक्टर पवन सैनी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जमकर ढोल नगाड़ों के साथ खुशी का इजहार किया। ढोल नगाड़ों के साथ कार्यकर्ता ने आपस में मिठाइयां बांटी। मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा की बंपर जीत से उत्साहित पार्टी कार्यकर्ता जश्न में डूब गए हैं। जीत से उत्साहित कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े और मिठाइयां बांटी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि तीन राज्यों में भाजपा की बड़ी जीत ने साबित कर दिया है कि 2024 में एक बार फिर नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। 2024 में भाजपा की जीत तय हो गई है।







