अम्बाला, 7 जनवरी –अंबाला छावनी के रहने वाले योगेश्वर ने जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में एक बार फिर से हरियाणा व अंबाला का नाम रोशन किया है ! गुजरात के सूरत में चल रही जिम्नास्टिक आल एज ग्रुप नेशनल चैंपियनशिप जोकि 25 दिसंबर से 4 जनवरी तक आयोजित हुई। इस प्रतियोगिता में अंबाला के योगेश्वर सहित कई खिलाड़ियों ने भाग लिया। अंबाला से हरियाणा की टीम में 12 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इन 12 खिलाड़ियों में से योगेश्वर ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए देश का चैंपियन जिम्नास्ट बनने का गौरव हासिल किया।
योगेश्वर अंबाला छावनी के वार हीरोज स्टेडियम मे कई सालो से जिम्नाष्टिक की प्रेक्टिस करता हैं ! योगेश्वर के कोच सतपाल ने बताया कि गुजरात के सूरत में चल रही जिम्नास्टि आल एज ग्रुप नेशनल चैंपियनशिप जोकि 25 दिसंबर से 4 जनवरी तक आयोजित हुई। इस प्रतियोगिता में अंबाला के योगेश्वर सहित कई खिलाड़ियों ने भाग लिया। अंबाला से हरियाणा की टीम में 12 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इन 12 खिलाड़ियों में से योगेश्वर ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए देश का चैंपियन जिम्नास्ट बनने का गौरव हासिल किया। इस प्रतिस्पर्धा में योगेश्वर ने सभी खिलाड़ियों को पछाड़ते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया। इसके साथ ही जानवी मल्होत्रा ने रिदमिक जिम्नास्टिक में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया। वही योगेश्वर का कहना हैं कि उन्हें बहुत गर्व महसूस होता हैं कि उन्होंने हरियाणा का प्रतिनिधित्व करने का गौरव प्राप्त हुआ और गोल्ड मेडल जीत पाया ! उन्होंने कहा कि वे अपने जूनियर को भी यही कहेँगे कि ज्यादा मेहनत करें और हरियाणा के लिए मेडल लेकर आये !






