Home Haryana पिहोवा: ट्राले में आग लगने से चालक की मौके पर मौत, टायर...

पिहोवा: ट्राले में आग लगने से चालक की मौके पर मौत, टायर फटने से हादसा

273
0

पिहोवा  | चीका रोड पर गांव दीवाना के पास एक दर्दनाक हादसे में ट्राला चालक की मौके पर ही मौत हो गई। ट्राले में आग लगने की वजह टायर फटना बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक चालक की जान जा चुकी थी।

हैड कांस्टेबल मक्खन सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस दल मौके पर पहुंचा और राहत कार्य शुरू किया गया। मृतक की पहचान 38 वर्षीय सोमनाथ निवासी गांव कलसीमा, जिला सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।

मौके पर मौजूद एक अन्य ट्राला चालक पवन कुमार, जो सहारनपुर के ही बबैल गांव का रहने वाला है, ने बताया कि वह और सोमनाथ यमुनानगर से बजरी लेकर चीका की ओर जा रहे थे। गांव दीवाना के पास सोमनाथ के ट्राले का अचानक टायर फट गया, जिससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया और ट्रक पेड़ से टकरा गया। टक्कर के तुरंत बाद ट्राले में आग लग गई।

पवन कुमार के अनुसार, सोमनाथ ट्राले में फंसे होने के कारण समय रहते बाहर नहीं निकल सका और आग की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

कड़ी मशक्कत के बाद शव को ट्राले से बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए कुरुक्षेत्र शवगृह भेजा गया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को फोन पर सूचना दे दी है और मामले की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here