Home Haryana करनाल के मास्टर एथलीटों का दबदबा…बुजुर्गों ने जीते 88 मेडल

करनाल के मास्टर एथलीटों का दबदबा…बुजुर्गों ने जीते 88 मेडल

160
0
पंचकुला : चन्द्रिका ( TSN)– जिस उम्र में लोगों के घुटने जवाब दे जाते हैं, उस उम्र में मेहनत करना , प्रैक्टिस करनी और फिट रहकर मेडल जीतना करनाल के इन बुजुर्गों की पहचान है । पंचकुला में पिछले दिनों हरियाणा स्टेट की 32 वीं मास्टर एथलीट चैंपियनशिप हुई,  जिसमें पूरे हरियाणा से आए हुए एथलीट ने हिस्सा लिया, ये एथलीट अलग अलग उम्र कैटेगिरी में खेल रहे थे , किसी ने दौड़ तो किसी ने पैदल वॉक, किसी ने जंपिंग तो किसी ने भाला फेंकना , शॉट पुट में हिस्सा लिया।
अधिकतर मास्टर एथलीट की उम्र 60 से ज्यादा 
करनाल जिले से राज्य स्तरीय इस मास्टर एथलीट चैंपियनशिप में करीब 53 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था, कुल 88 मेडल करनाल जिले के खिलाड़ियों ने हासिल किए हैं किसी ने 1 तो किसी ने 2 तो किसी ने अलग अलग इवेंट में 3 मेडल भी हासिल किए, अधिकतर मास्टर एथलीट की उम्र 60, 65, 70, 75, 80,85 साल है, इन मास्टर एथलीटों ने बताया कि पंचकुला में तो हरियाणा के अलग अलग जिलों से ऐसे मास्टर एथलीट भी आए हुए थे जिनकी उम्र 100 के पार थी। ये रोजाना समय के अनुसार स्टेडियम में प्रैक्टिस भी करते हैं, अब आने वाले टूर्नामेंट नेशनल और एशिया लेवल पर होंगे, जिनकी तैयारी की जाएगी।इन इवेंट में महिला एथलीट ने भी हिस्सा लिया था, जिन्होंने मेडल भी जीते हैं, ये महिलाएं अपने घर और खेल के मैदान के समन्वय को बनाकर रखती हैं। बहराल बाकी लोगों को भी इन मास्टर एथलीट से प्रेरणा लेने की जरूरत है, ताकि अच्छा खेल खेला जाए, स्वस्थ रहा जाए और मेडल जीतकर अपने जिले का नाम रोशन किया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here