Home politics तीन राज्यों की जीत पर कैथल भाजपा कार्यालय में जश्न…कार्यकर्ताओ ने ढोल-...

तीन राज्यों की जीत पर कैथल भाजपा कार्यालय में जश्न…कार्यकर्ताओ ने ढोल- नगाड़े बजाए

150
0
कैथल : चन्द्रिका ( TSN)- चार राज्यों मे जैसे ही रुझानों में बीजेपी आगे चल रही थी, तभी से ही  बीजेपी  कार्यालय में पदाधिकारी व कार्यकार्यकर्ता जुटना शुरू हो गए । जैसे ही तीन राज्यों में सरकार बनने की घोषणा हुई तो  अतिशबाजी और ढोल की थाप पर कार्यकर्ता और पदाधिकारी थिरकते नजर आए ।वही कार्यकर्ता और पदाधिकारी के बीच में पहुंचे कैथल भाजपा जिलाध्यक्ष ने यह जीत नरेंद्र मोदी की जीत बताई है और कार्यकर्ताओं की मेहनत की जीत बताई है ।
कांग्रेसी बेचैन….क्योंकि राजनीतिक गणित में गड़बड़ी है
इस अवसर पर अशोक गुर्जर ने कहा कि हरियाणा की जनता भी भाजपा के साथ खड़ी नजर आएगी और तीसरी बार  हरियाणा में मनोहर लाल को मुख्यमंत्री बनाने का आशीर्वाद देती दिखेगी। हरियाणा हैफेड के अध्यक्ष कैलाश भगत ने बताया कि मौजूदा सरकार ने सर्व समाज के हित में अनेकों प्रकार की जनकल्याणकारी योजना चलाई, जिनका लाभ जनता को मिला और उसी के खुशी में आज चार राज्यों में आए चुनाव के नतीजे में तीन राज्यों में जीत दर्ज करने में भाजपा कामयाब रही । उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी की सकारात्मक सोच और देश की जनता को सीधा लाभ पहुंचाने की पार्टी नीतियों से जनता खुश है इसीलिए बीजेपी जीत रही है।वहीं भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनीष कठवाड़ ने कहा कि आज कांग्रेसी बेचैन है क्योंकि राजनीतिक गणित में गड़बड़ी है,  यहां से कैथल से रणदीप सिंह सुरजेवाला, कुमारी शैलजा और अन्य कई  कांग्रेसी नेता जितवाने के लिए गए थे, लेकिन हिस्से में सिर्फ हार आई है । नरेंद्र मोदी के सामने कोई नहीं टिक पाया और आज नरेंद्र मोदी का मैजिक तीन राज्यों में देखने को मिला, जहां बीजेपी जीत गई और कांग्रेसी बुरी तरीके से हार गए ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here